10 जून 2014 - 20:18
वहाबी आतंकी गुट दाइश ने इराक़ी शहर मूसेल पर क़ब्ज़ा किया। +तस्वीरें

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इराक के सरकारी अधिकारियों ने वहाबी आतंकी गुट दाइश के नैनवा प्रांत के केंद्रीय शहर मूसेल में घुसने की खबर दी है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः इराक के सरकारी अधिकारियों ने वहाबी आतंकी गुट दाइश के नैनवा प्रांत के केंद्रीय शहर मूसेल में घुसने की खबर दी है।
इराक के गृह मंत्रालय का कहना है कि मूसेल शहर इराकी सरकार के कंट्रोल से बाहर हो गया है।
दूसरी ओर इराकी सेना ने नैनवा के गवर्नर हाउस को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है और उसे अपने कंट्रोल में ले लिया है। मूसेल शहर में दाइश की आतंकी गतिविधियाँ जारी हैं। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि आगामी दिनों में मूसेल में सख़्त जंग छिड़ने वाली है। सूचना के अनुसार मूसेल में दाइश गुट ने घुसकर कई सैन्य वाहनों को आग लगा दी है।
ग़ौरतलब है आतंकी गुट दाइश को सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त है।

टैग्स